Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

SING Forum 2026 : Singapore में छत्तीसगढ़ की निवेश गाथा, SING Forum में CM साय करेंगे प्रदेश का प्रतिनिधित्व

CEO राउंडटेबल में वैश्विक निवेशकों से संवाद, उद्योग और विकास की संभावनाओं को सामने रखेंगे मुख्यमंत्री साय

SING Forum 2026 : Singapore में छत्तीसगढ़ की निवेश गाथा, SING Forum में CM साय करेंगे प्रदेश का प्रतिनिधित्व
X

SING Forum 2026 : रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ में निवेश और औद्योगिक साझेदारी की संभावनाओं को वैश्विक मंच पर रखने के लिए सिंगापुर पहुंच गए हैं। वे Singapore-India Network for Growth (SING) Forum 2026 में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। विदेश मंत्रालय के नामांकन पर छत्तीसगढ़ को इस मंच के लिए चुना गया है।

सिंगापुर पहुंचने पर भारत के उच्चायुक्त डॉ. शिल्पक अंबुले ने मुख्यमंत्री साय का स्वागत किया। SING Forum 2026 का आयोजन सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन कर रहा है और यह इसका पहला संस्करण है। मंच पर भारत और सिंगापुर के वरिष्ठ सरकारी प्रतिनिधि, उद्योगपति और निवेशक आर्थिक सहयोग एवं कारोबारी अवसरों पर चर्चा करेंगे।

मुख्यमंत्री साय फोरम के दौरान CEO राउंडटेबल में उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और निवेशकों के साथ संवाद करेंगे। इस दौरान छत्तीसगढ़ की औद्योगिक क्षमता, बुनियादी ढांचे, मानव संसाधन और विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध निवेश अवसरों को सामने रखा जाएगा।

राज्य की ओर से MSME, स्टार्टअप और रोजगारपरक क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, IT-ITES, GCC और फार्मास्युटिकल्स जैसे क्षेत्रों पर भी फोकस रहेगा।

मुख्यमंत्री के अनुसार, सिंगापुर दौरे का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को वैश्विक निवेशकों से जोड़ना, नई औद्योगिक साझेदारियों की संभावनाएं तलाशना और राज्य में निवेश के जरिए रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देना है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019