Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Simga Lathicharge TI Line Attach: गणेश विसर्जन के लाठीचार्ज को लेकर सिमगा में बवाल, TI धीरेंद्र दुबे लाइन अटैच

Simga Lathicharge TI Line Attach: सिमगा में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान कथित लाठीचार्ज को लेकर विवाद बढ़ गया। विरोध के बीच TI धीरेंद्र दुबे को लाइन अटैच किया गया।

Simga Lathicharge TI Line Attach: गणेश विसर्जन के लाठीचार्ज को लेकर सिमगा में बवाल, TI धीरेंद्र दुबे लाइन अटैच
X

रायपुर/सिमगा। बलौदाबाजार जिले के सिमगा में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान लाठीचार्ज को लेकर विवाद बढ़ गया है। घटना के विरोध में रविवार को कांग्रेस, भाजपा समेत विभिन्न दलों के जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग धरने पर बैठ गए। इस बीच सिमगा थाना प्रभारी धीरेंद्र दुबे को लाइन अटैच कर दिया है।

क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात सिमगा में गणेश विसर्जन की झांकी निकाली जा रही थी। इसी दौरान पुलिस और लोगों के बीच तनाव की स्थिति बनने की बात सामने आई।

जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने पुलिस पर कथित तौर पर लाठीचार्ज करने का आरोप लगाया। घटना के बाद इलाके में विरोध शुरू हो गया और रविवार सुबह बड़ी संख्या में लोग जय स्तंभ चौक पर जुट गए।

कांग्रेस-भाजपा समेत कई दल एक मंच पर

घटना के विरोध में कांग्रेस, भाजपा और अन्य राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि एक साथ धरने पर बैठे गए। रविवार को सुबह से सिमगा शहर की दुकानें, बाजार और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक धरना जारी रहेगा।

SP ने TI धीरेंद्र दुबे को किया लाइन अटैच

लगातार बढ़ते विरोध के बीच पुलिस प्रशासन ने सिमगा थाना प्रभारी धीरेंद्र दुबे को लाइन अटैच कर दिया है। पुलिस प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019