Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Saurabh Chandrakar Mahadev Betting App Case: सौरभ चंद्राकर को 8 दिन की CBI रिमांड, पूछताछ में खुलेंगे राज

Saurabh Chandrakar Mahadev Betting App Case: महादेव सट्टा ऐप मामले में सौरभ चंद्राकर को विशेष CBI अदालत ने 8 दिन की रिमांड पर सौंपा। पूछताछ के लिए दिल्ली ले जाएगी जांच एजेंसी।

Saurabh Chandrakar Mahadev Betting App Case: सौरभ चंद्राकर को 8 दिन की CBI रिमांड, पूछताछ में खुलेंगे राज
X

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में आरोपी सौरभ चंद्राकर को विशेष CBI अदालत ने 8 दिन की रिमांड पर सौंप दिया है। CBI अब उससे पूछताछ के लिए दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय ले जाएगी। इसके लिए जांच एजेंसी ने अदालत में आवेदन प्रस्तुत किया था, जिसे विशेष अदालत ने मंजूरी दे दी।

बुधवार को CBI की टीम सौरभ चंद्राकर को अपने कार्यालय से लेकर निकली। मेडिकल जांच के बाद उसे विशेष अदालत में पेश किया गया। उसकी पेशी विशेष न्यायाधीश मनोज सिंह ठाकुर की अदालत में हुई।

CBI ने मांगी थी 14 दिन की रिमांड

सौरभ चंद्राकर से पूछताछ के लिए CBI ने अदालत से 14 दिन की कस्टोडियल रिमांड मांगी थी। हालांकि, अदालत ने 8 दिन की रिमांड मंजूर की। अब एजेंसी उसे दिल्ली ले जाकर मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ करेगी।

कोर्ट परिसर में पेशी के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस अलर्ट रही। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी और प्रत्यर्पण के बाद अब CBI की पूछताछ को जांच की अगली महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019