Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Sachin Pilot Raipur Visit: 28 जुलाई को रायपुर आएंगे कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, संगठन की बैठक में बदलाव पर चर्चा

Sachin Pilot Raipur Visit: 28 जुलाई को रायपुर आएंगे कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, संगठन की बैठक में बदलाव पर चर्चा
X

Sachin Pilot Raipur Visit: रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट 28 जुलाई को रायपुर दौरे पर आएंगे। पायलट के दौरे के दौरान प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ संगठनात्मक बैठकों की भी संभावना है। हाल के दिनों में प्रदेश कांग्रेस के संगठन में बदलाव और विभिन्न राजनीतिक मुद्दों के बीच इस दौरे को अहम माना जा रहा है।

Sachin Pilot Raipur Visit: बता दें, इससे पहले 25 जून को सचिन पायलट रायपुर आए थे। उन्होंने कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिया था। पायलट ने बताया था कि राहुल गांधी की सोच के अनुरूप कांग्रेस बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के अभियान में जुटी है।

Sachin Pilot Raipur Visit: पायलट ने मीडिया से कहा था कि देशभर में चल रहे प्रशिक्षण शिविरों में राजनीतिक, सामाजिक और जनहित के मुद्दों पर चर्चा की जा रही है, साथ ही भाजपा सरकार की नीतियों को जनता के बीच ले जाने की रणनीति भी तैयार की जा रही है। उनके दौरे को इसी बयान से जोड़कर देखा जा रहा है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019