नहीं रहे रामानंद अग्रवाल, उद्योग जगत में शोक
Ramanand Agarwal passes away: रायपुर। अग्रवाल समाज के प्रतिष्ठित नागरिक महामाया स्टील इंडस्ट्रीज वाले रामानंद अग्रवाल का गुरुवार दोपहर निधन हो गया।

Ramanand Agarwal passes away: रायपुर। अग्रवाल समाज के प्रतिष्ठित नागरिक महामाया स्टील इंडस्ट्रीज वाले रामानंद अग्रवाल का गुरुवार दोपहर निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा 4 सितंबर को सुबह 11 बजे निवास स्थान ए.11-5 सेक्टर 3 उदया सोसाइटी,टाटीबंध,अग्रसेन भवन के पास से निकाली जायेगी। अंतिम संस्कार मारवाड़ी मोक्षधाम में किया जायेगा।
स्वर्गीय रामानंद अग्रवाल, नेतराम अग्रवाल के भाई,राजेश अग्रवाल के पिता व अभिषेक अग्रवाल के दादा थे। बता दें उद्योग जगत से जुड़े रामानंद अग्रवाल और उनके परिवार के सदस्यों ने 1988 में महामाया स्टील इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड (MSIL) की स्थापना थी।
स्वर्गीय रामानंद अग्रवाल का परिवार रायपुर का एक जाना-माना उद्योगपति परिवार है। कंपनी 1994 में पब्लिक इश्यू लेकर आई थी, जिसे ओवरसब्सक्राइब किया गया था। MSIL एक मुनाफ़ा कमाने वाली और डिविडेंड देने वाली कंपनी है।


