Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Swine Flu : राजनांदगांव में स्वाइन फ्लू की दस्तक, मेडिकल कॉलेज में 10 बेड का अलग वार्ड तैयार

स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को लेकर अस्पताल में बढ़ाई गई सतर्कता, मरीजों की जांच जारी

Swine Flu : राजनांदगांव में स्वाइन फ्लू की दस्तक, मेडिकल कॉलेज में 10 बेड का अलग वार्ड तैयार
X

Swine Flu : राजनांदगांव। जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और उपचार व्यवस्था तेज कर दी है। शासकीय मेडिकल कॉलेज में अब तक स्वाइन फ्लू के 3 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें एक बुजुर्ग की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।

संक्रमण को देखते हुए मेडिकल कॉलेज में 10 बेड का अलग वार्ड बनाया गया है। गंभीर मरीजों के लिए आईसीयू में भी बेड आरक्षित किए गए हैं। मेडिकल कॉलेज अधीक्षक अतुल देशकर के अनुसार, सर्दी-खांसी से पीड़ित और कमजोर मरीजों के स्वाब सैंपल लेकर जांच की जा रही है।

इसी बीच स्टेशनपारा निवासी 24 वर्षीय युवक की स्वाइन फ्लू रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं छुरिया निवासी 34 वर्षीय युवक की कोविड रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है, जिसका प्रोटोकॉल के तहत उपचार जारी है।

लगातार सामने आ रहे संक्रमण के मामलों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों के संपर्क में आए लोगों की जांच और निगरानी बढ़ा दी है। लोगों को स्वाइन फ्लू और कोविड के लक्षणों को लेकर सतर्क रहने तथा संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019