Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur News : माहेश्वरी महिला संगठन ने शुरू किया 'नेत्रदान महादान' अभियान, ₹1.25 लाख के सहयोग से 12 लोगों की लौटेगी रोशनी

Raipur News : माहेश्वरी महिला संगठन ने शुरू किया नेत्रदान महादान अभियान, ₹1.25 लाख के सहयोग से 12 लोगों की लौटेगी रोशनी
X

Raipur News : रायपुर। मानव सेवा और सामाजिक सरोकार की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए माहेश्वरी महिला संगठन ने 'नेत्रदान महादान अभियान' की शुरुआत की है। संगठन के नवम सत्र की बची हुई राशि ₹1.25 लाख उदयाचल (राजनांदगांव) को दान की गई है। इस सहयोग से एक वर्ष के भीतर 12 जरूरतमंद लोगों की आंखों का ऑपरेशन कराया जाएगा, जिससे उनके जीवन का अंधकार दूर हो सकेगा।

पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी कविता राठी ने बताया कि यह सेवा कार्य पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शशि गट्टानी के नेतृत्व में किया गया। अभियान का उद्देश्य समाज में नेत्र सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य से जोड़ना है।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शशि गट्टानी ने कहा कि किसी व्यक्ति की आंखों की रोशनी लौटाना मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने कहा कि माहेश्वरी समाज हमेशा सेवा, त्याग और सदाचार की परंपरा का निर्वहन करता आया है और अब इस अभियान के माध्यम से पूरे प्रदेश में अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर जनसेवा का दायरा बढ़ाया जाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि संगठन की ओर से शुरू किया गया यह अभियान केवल आर्थिक सहयोग तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि समाज में नेत्रदान और नेत्र उपचार के प्रति जागरूकता फैलाने का भी प्रयास करेगा।

कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सरस्वती लोहिया, निवृत्तमान अध्यक्ष शशि गट्टानी, प्रदेश अध्यक्ष रूपा मूंदड़ा, सचिव नंदा भट्टड़, कोषाध्यक्ष उर्मिला टावरी, समिति संयोजिका प्रीति चितलांगिया तथा स्थानीय सचिव पिंकी माहेश्वरी सहित संगठन के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019