Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur Dussehra 2026 : WRS मैदान में 101 फीट के रावण का होगा दहन, राज्यपाल और CM समेत कई दिग्गज होंगे शामिल

विधायक पुरंदर मिश्रा के मुताबिक, आयोजन में करीब 5 लाख लोगों के जुटने की संभावना, भव्य आतिशबाजी के साथ यातायात और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जाएंगे।

Raipur Dussehra 2026 : WRS मैदान में 101 फीट के रावण का होगा दहन, राज्यपाल और CM समेत कई दिग्गज होंगे शामिल
X

Raipur Dussehra 2026 : रायपुर। राजधानी रायपुर में विजयादशमी का पर्व इस बार भव्य रूप में मनाने की तैयारी है। डब्ल्यूआरएस कॉलोनी स्थित दशहरा मैदान में 101 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। आयोजन में भव्य आतिशबाजी के साथ बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। आयोजकों के मुताबिक, इस बार करीब 5 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान है।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी होंगे शामिल

आयोजन को लेकर विधायक पुरंदर मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डब्ल्यूआरएस मैदान का दशहरा उत्सव राजधानी की प्रमुख सांस्कृतिक परंपराओं में शामिल है। इस वर्ष कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल और महापौर मीनल चौबे सहित कई जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।

भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा पर विशेष जोर

कार्यक्रम में संभावित भारी भीड़ को देखते हुए पार्किंग, यातायात नियंत्रण, पेयजल, साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके साथ ही चिकित्सा सहायता और अग्निशमन सेवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने की तैयारी भी की जा रही है, ताकि आयोजन के दौरान लोगों को परेशानी न हो।

आतिशबाजी रहेगी आकर्षण का केंद्र

रावण दहन के साथ होने वाली भव्य आतिशबाजी दर्शकों के लिए खास आकर्षण रहेगी। दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। हर साल की तरह इस बार भी डब्ल्यूआरएस मैदान में होने वाले आयोजन को लेकर राजधानीवासियों में उत्साह देखा जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019