Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur Crime : शंकर नगर चौक पर MDMA के साथ 3 युवतियां गिरफ्तार, 1.40 लाख की ड्रग जब्त

खम्हारडीह पुलिस की आधी रात को कार्रवाई, ड्रग सप्लाई नेटवर्क की पड़ताल में जुटी टीम

Raipur Crime : शंकर नगर चौक पर MDMA के साथ 3 युवतियां गिरफ्तार, 1.40 लाख की ड्रग जब्त
X

Raipur Crime : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन युवतियों को MDMA ड्रग के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से 14.73 ग्राम MDMA बरामद हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 40 हजार रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई आधी रात को शंकर नगर चौक के पास की गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुलिस को ड्रग सप्लाई से जुड़ी गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसके आधार पर टीम ने शंकर नगर चौक के पास कार्रवाई की और ड्रग डिलीवरी के दौरान तीनों युवतियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से MDMA बरामद की गई।

मामले में खम्हारडीह थाना में NDPS एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ड्रग कहां से लाई गई थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। साथ ही, कथित सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

पुलिस की ओर से मामले का विस्तृत खुलासा किया जाना है। फिलहाल गिरफ्तार युवतियों से पूछताछ जारी है और ड्रग के स्रोत का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019