Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : VIP रोड के EDO क्लब में देर रात हंगामा, DJ कॉम्पिटिशन के दौरान भिड़े दो गुट, VIDEO वायरल

DJ कॉम्पिटिशन के दौरान विवाद ने लिया मारपीट का रूप, तेलीबांधा पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ

Raipur City News : रायपुर। राजधानी के VIP रोड स्थित EDO क्लब में देर रात आयोजित पार्टी के दौरान दो गुटों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट हो गई। DJ कॉम्पिटिशन के दौरान शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में हाथापाई में बदल गया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, क्लब में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवक-युवतियां मौजूद थे। बताया जा रहा है कि इनमें कई नाबालिग भी शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान किसी बात को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ने के बाद दोनों गुटों के बीच क्लब के अंदर मारपीट शुरू हो गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों से कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पुलिस अब वायरल वीडियो और मौके पर मौजूद लोगों से मिली जानकारी के आधार पर विवाद की पूरी वजह पता लगाने में जुटी है।

तेलीबांधा पुलिस के मुताबिक, देर रात क्लब में मारपीट की सूचना मिली थी। प्रारंभिक जानकारी में DJ इवेंट के दौरान दो पक्षों में विवाद होने की बात सामने आई है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ के बाद मामले में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019