Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : महादेव घाट में मंदिर के सामने नदी से मिली अज्ञात युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस

Raipur City News : महादेव घाट में मंदिर के सामने नदी से मिली अज्ञात युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस
X

Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के महादेव घाट में मंगलवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब मंदिर के सामने नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई, जबकि सूचना पर डीडी नगर थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पहुंची।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नदी में शव दिखाई देने के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने राहत दल की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया और उसे कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और गुमशुदगी की रिपोर्टों का मिलान किया जा रहा है, ताकि शव की शिनाख्त हो सके।

प्रारंभिक जांच के तहत घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि मृतक नदी तक कैसे पहुंचा और घटना के पीछे क्या परिस्थितियां थीं।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019