Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : रायपुर में रंगीला सावन उत्सव, महिला उद्यमियों को मिलेगा मंच, शिक्षा के लिए खर्च होगी प्रदर्शनी की आय

Raipur City News : रायपुर में रंगीला सावन उत्सव, महिला उद्यमियों को मिलेगा मंच, शिक्षा के लिए खर्च होगी प्रदर्शनी की आय
X

Raipur City News : रायपुर। गुढियारी माहेश्वरी महिला संगठन के तत्वावधान में 20 जुलाई को गुढ़ियारी स्थित मारुति मंगलम भवन में एक दिवसीय "रंगीला" सावन उत्सव एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला उद्यमियों को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने का अवसर देने के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों को भी बढ़ावा देना है।

संगठन की अध्यक्ष भावना राठी और सचिव संगीता मालानी ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्घाटन वन बंधु परिषद महिला समिति की प्रदेश मीडिया प्रभारी कविता राठी करेंगी।

प्रदर्शनी में फैशन, ज्वेलरी, गृह सज्जा और स्वादिष्ट व्यंजनों के आकर्षक स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके अलावा आगंतुकों के मनोरंजन के लिए गीत-संगीत, धमाकेदार हौजी, सरप्राइज गिफ्ट, लकी ड्रॉ और कई आकर्षक पुरस्कार भी रखे गए हैं।

कार्यक्रम की संयोजिका सविता सोनी और रेखा पुंगलिया ने बताया कि प्रदर्शनी से प्राप्त होने वाली राशि का उपयोग जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य घर से लघु व्यवसाय संचालित कर रही महिलाओं को एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना और उनके कार्यों को प्रोत्साहित करना है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019