Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : प्रभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन, 51 हस्तियां सम्मानित, डॉ. दिनेश मिश्रा को लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान

शिक्षा, चिकित्सा, पत्रकारिता और समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए 51 विभूतियों का सम्मान, वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया समारोह का गौरव

Raipur City News : प्रभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन, 51 हस्तियां सम्मानित, डॉ. दिनेश मिश्रा को लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान
X

Raipur City News : रायपुर। स्वर्गीय श्रीमती प्रभा त्रिवेदी की स्मृति में प्रभा फाउंडेशन द्वारा राजधानी रायपुर में भव्य एवं गरिमामय प्रभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। “सेवा को सम्मान, समर्पण को सलाम” के संदेश के साथ आयोजित समारोह में शिक्षा, चिकित्सा, पत्रकारिता, जनसेवा, कला-संस्कृति और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 51 विशिष्ट हस्तियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मौजूद रहे। वहीं भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक मोतीलाल साहू और महापौर मीनल चौबे सहित कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। प्रभा फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. विद्याकांत त्रिवेदी, सचिव डॉ. उपेंद्र त्रिवेदी और कोषाध्यक्ष डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी भी मंच पर उपस्थित रहे।

डॉ. दिनेश मिश्रा को लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान

समारोह का विशेष आकर्षण चिकित्सा एवं सामाजिक क्षेत्र में लंबे समय से योगदान दे रहे डॉ. दिनेश मिश्रा का सम्मान रहा। उन्हें दीर्घकालीन एवं उल्लेखनीय सेवाओं के लिए “लाइफटाइम अचीवमेंट प्रभा गौरव शिखर सम्मान” से सम्मानित किया गया।



पांच वरिष्ठ पत्रकारों को भी सम्मान

पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पांच वरिष्ठ पत्रकारों को विशेष सम्मान दिया गया। इनमें ज्ञानेंद्र तिवारी, संदीप शुक्ला, रोहित सोनी, प्रतीक चौहान और आकाश शुक्ला शामिल रहे।

प्रभा फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी ने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल सम्मान प्रदान करना नहीं, बल्कि समाज के लिए निस्वार्थ भाव से काम करने वाले लोगों को पहचान दिलाना और नई पीढ़ी को सेवा एवं सामाजिक जिम्मेदारी के लिए प्रेरित करना है।

उन्होंने कहा कि फाउंडेशन स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक चेतना के क्षेत्र में आगे भी निरंतर कार्य करता रहेगा और समाजसेवा की भावना को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

सेवा भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प

प्रभा फाउंडेशन की स्थापना स्वर्गीय श्रीमती प्रभा त्रिवेदी के संस्कारों और सेवा भावना को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से की गई है। डॉ. त्रिवेदी परिवार लंबे समय से होम्योपैथी चिकित्सा और समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय है।

समारोह में मौजूद अतिथियों ने प्रभा फाउंडेशन और डॉ. त्रिवेदीज होम्योपैथी के इस प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति एवं सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019