Raipur City News : 12 सितंबर को सजेगा ‘मिसेज रायपुर 2026’ का मंच, प्रतिभा और आत्मविश्वास के बीच होगा ग्रैंड फिनाले
शहर की चुनिंदा फाइनलिस्ट दिखाएंगी हुनर और आत्मविश्वास, विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार और ब्रांड फेस बनने का मौका

Raipur City News : रायपुर। राजधानी की महिलाओं के हुनर, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित ‘मिसेज रायपुर 2026’ अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। AT ज्वैलर्स कोतवाली की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता का भव्य ग्रैंड फिनाले 12 सितंबर को प्रतिष्ठा द बैंक्वेट में आयोजित किया जाएगा।
प्रतियोगिता के लिए शहर की अलग-अलग सोसाइटीज में फैशन शो और विभिन्न गतिविधियों के जरिए प्रतिभागियों का चयन किया गया है। अब चुनी गई फाइनलिस्ट ग्रैंड फिनाले में अपने व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा और रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
AT ज्वैलर्स के चेयरमैन तिलोकचंद बरडिया ने कहा कि ‘मिसेज रायपुर 2026’ को केवल फैशन शो तक सीमित नहीं रखा गया है। इसका उद्देश्य महिलाओं को ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे अपनी प्रतिभा और क्षमताओं को पहचान के साथ प्रस्तुत कर सकें और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।
प्रतियोगिता में विजेताओं के लिए 51 हजार, 31 हजार और 21 हजार रुपये के पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा विजेताओं को AT ज्वैलर्स कोतवाली के ब्रांड फेस के रूप में जुड़ने का अवसर भी मिलेगा। सभी प्रतिभागियों के लिए विशेष उपहारों के साथ ग्रैंड फिनाले में दर्शकों के लिए गेम्स, सरप्राइज और आकर्षक पुरस्कार भी रखे गए हैं।
प्रतियोगिता को लेकर शहर की सोसाइटीज में भी खास उत्साह देखने को मिल रहा है। विभिन्न सोसाइटीज में आयोजित गतिविधियों के दौरान एक-एक लकी विनर का चयन किया जा रहा है, जिन्हें AT ज्वैलर्स कोतवाली की ओर से विशेष सिल्वर कॉइन प्रदान किया जा रहा है।
आयोजकों के मुताबिक, ‘मिसेज रायपुर 2026’ के जरिए शहर की विभिन्न सोसाइटीज को एक मंच से जोड़ने और महिलाओं के बीच सहभागिता, आत्मविश्वास एवं प्रतिभा को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।
अब 12 सितंबर को होने वाले ग्रैंड फिनाले में फैशन, आत्मविश्वास और प्रतिभा का संगम देखने को मिलेगा। रायपुर की चुनिंदा फाइनलिस्ट के बीच मुकाबले के बाद तय होगा कि ‘मिसेज रायपुर 2026’ का प्रतिष्ठित ताज किसके सिर सजेगा।


