Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : महिलाओं के हुनर और उद्यमिता को मिलेगा मंच, 1 अक्टूबर को रायपुर में सजेगी मिलान फैशन एंड लाइफस्टाइल प्रदर्शनी

विधानसभा रोड स्थित रामा वर्ल्ड में होगा आयोजन, फैशन, ज्वेलरी, होम डेकोर, फुटवियर और लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स के साथ महिला उद्यमियों को मिलेगा नए ग्राहकों से जुड़ने का अवसर

Raipur City News : महिलाओं के हुनर और उद्यमिता को मिलेगा मंच, 1 अक्टूबर को रायपुर में सजेगी मिलान फैशन एंड लाइफस्टाइल प्रदर्शनी
X

Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड स्थित रामा वर्ल्ड में 1 अक्टूबर को मिलान फैशन एंड लाइफस्टाइल प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। प्रदर्शनी का उद्घाटन वन बंधु परिषद महिला समिति की प्रदेश मीडिया प्रभारी कविता राठी करेंगी। आयोजन की जानकारी आयोजिका मीनू मित्तल ने दी।

मीनू मित्तल ने बताया कि वर्ष 2017 में शुरू हुआ मिलान फैशन एंड लाइफस्टाइल एग्जिबिशन अब महिलाओं की उद्यमिता और फैशन-लाइफस्टाइल से जुड़े कारोबार को नए बाजार और ग्राहकों से जोड़ने वाले मंच के रूप में पहचान बना चुका है। इस पहल के जरिए महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों और हुनर को बड़े स्तर पर प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है।

उन्होंने बताया कि मिलान का उद्देश्य सिर्फ प्रदर्शनी आयोजित करना नहीं, बल्कि देश के अलग-अलग शहरों में उपलब्ध नए फैशन ट्रेंड्स और एक्सक्लूसिव प्रोडक्ट्स को स्थानीय ग्राहकों तक पहुंचाना भी है। इसके साथ ही छोटे-बड़े महिला उद्यमियों को अपने कारोबार के विस्तार के लिए नए अवसर उपलब्ध कराए जाते हैं।

मिलान प्रदर्शनी का आयोजन अब तक रायपुर, संबलपुर, रायगढ़, बिलासपुर और अंबिकापुर समेत 30 से अधिक शहरों में हो चुका है। प्रदर्शनी में फैशन डिजाइनर्स, बुटीक, ज्वेलरी, होम डेकोर, फुटवियर, फूड और अन्य लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स की विविध रेंज एक ही छत के नीचे उपलब्ध रहती है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019