Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : मेटल पार्क के पास सड़क किनारे मिली युवक की लाश, पुलिस जांच में जुटी

उरला थाना क्षेत्र में छपरा ढाबा के पास मिला अज्ञात युवक का शव, मौत की वजह और पहचान जुटाने में लगी पुलिस

Raipur City News : मेटल पार्क के पास सड़क किनारे मिली युवक की लाश, पुलिस जांच में जुटी
X

Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब मेटल पार्क के पास छपरा ढाबा के नजदीक सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। शव दिखाई देने के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही उरला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है।

पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई। मौत की वजह स्पष्ट करने के लिए पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों को भी जुटा रही है।

इसके अलावा, घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि मृतक की पहचान और घटना से जुड़े अहम सुराग मिल सकें। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019