Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़
Raipur City News : अस्पताल की पहली मंजिल से गिरे आरक्षक की मौत, हार्ट सर्जरी के लिए हुए थे भर्ती
पंडरी थाना क्षेत्र के निजी अस्पताल में हादसा, घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची; बीमारी से परेशान होने की प्रारंभिक जानकारी

Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर में एक आरक्षक की अस्पताल की पहली मंजिल से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना पंडरी थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल की बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, आरक्षक वेद नारायण राम हार्ट सर्जरी के लिए निजी अस्पताल में भर्ती थे। इसी दौरान उन्होंने अस्पताल की पहली मंजिल से छलांग लगा दी। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
आरक्षक को तत्काल उपचार के लिए भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी में बीमारी से परेशान होने की बात सामने आ रही है, हालांकि घटना की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है।
सूचना मिलते ही पंडरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस घटना से जुड़े परिस्थितियों और अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है।
Next Story


