Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News: चंगोराभाठा में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम, बच्चों और महिलाओं को पोषण व स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

25 सितंबर से 6 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, पौष्टिक आहार, स्वास्थ्य, स्वच्छता और सरकारी योजनाओं की दी जा रही जानकारी

Raipur City News: चंगोराभाठा में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम, बच्चों और महिलाओं को पोषण व स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक
X

Raipur City News: रायपुर। सांस्कृतिक भवन चंगोराभाठा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा ‘आंगन मिलन समारोह’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बच्चों, महिलाओं और समुदाय को आंगनबाड़ी केंद्रों से जोड़ने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘आंगन मिलन सेवा’ अभियान का हिस्सा है।

25 सितंबर से 6 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों को बच्चों के विकास, पोषण जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता के प्रभावी केंद्र के रूप में और अधिक सशक्त बनाना है।

‘आंगन मिलन सेवा’ के तहत महिलाओं और बच्चों से जुड़ी विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। साथ ही पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।



कार्यक्रम के दौरान ‘मेरी पौष्टिक थाली’ और पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शनी, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता, चित्रकला, मनोरंजक खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों और महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है।

इसके अलावा पोषण विषय पर संवाद और चर्चा के जरिए संतुलित आहार, स्थानीय एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थों के उपयोग और स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जानकारी दी जा रही है। अभियान का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों को समुदाय के साथ जोड़कर बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूकता को और मजबूत करना है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019