Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City Crime : महिला का शव मिलने से फैली सनसनी, खुले प्लॉट में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

Raipur City Crime : महिला का शव मिलने से फैली सनसनी, खुले प्लॉट में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस
X

Raipur City Crime : रायपुर। राजधानी रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्वागत विहार कॉलोनी के एक खाली प्लॉट में महिला की लाश मिलने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक स्तर पर मामले को संदिग्ध मानते हुए पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।

मृतका की पहचान सुभद्रा बाई साहू (35 वर्ष), निवासी बोरियाकला के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से फॉरेंसिक साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं ताकि मौत की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।

घटना के बाद इलाके में महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस आशंका की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही मौत के कारण और यदि कोई अपराध हुआ है, तो उसकी प्रकृति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मुजगहन थाना पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019