Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City Crime : पत्नी से अवैध संबंध का शक, युवक ने चापड़ से किया जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

गुढ़ियारी में जन्माष्टमी कार्यक्रम के दौरान पीछे से किया हमला, सिर पर कई वार कर आरोपी फरार; पुलिस ने चापड़ समेत सेवाराम साहू को पकड़ा

Raipur City Crime : पत्नी से अवैध संबंध का शक, युवक ने चापड़ से किया जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार
X

Raipur City Crime : रायपुर। गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में जन्माष्टमी कार्यक्रम देखने के दौरान एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में विकास नगर निवासी 38 वर्षीय सेवाराम साहू को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपनी पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में उमेन्द्र सिंह वर्मा पर हमला किया।

पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, 5 सितंबर की रात करीब 10ः30 बजे रानी वर्मा अपने घर के सामने जन्माष्टमी का कार्यक्रम देख रही थीं। इसी दौरान उनके जेठ उमेन्द्र सिंह वर्मा बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को घर के अंदर करने के लिए निकले।

इसी दौरान विकास नगर निवासी सेवाराम साहू अचानक पीछे से आया और धारदार हथियार से उमेन्द्र के सिर के पीछे कई वार कर दिए। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना की शिकायत मिलने पर गुढ़ियारी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 392/2026 दर्ज कर बीएनएस की धारा 109(1) के तहत मामला कायम किया और उसकी तलाश शुरू की।

लगातार दबिश के बाद पकड़ा गया आरोपी

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी। पुलिस के मुताबिक, हिरासत में लिए जाने के बाद पूछताछ में सेवाराम ने बताया कि उसे अपनी पत्नी और उमेन्द्र सिंह वर्मा के बीच अवैध संबंध होने का शक था। इसी शक के चलते उसने हमला करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चापड़ बरामद कर लिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019