Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City Crime : किराएदार पर पत्नी से संबंध का शक, विवाद बढ़ा तो मकान मालिक की गला दबाकर हत्या

पत्नी से कथित अवैध संबंध को लेकर मकान मालिक और किराएदार में हुआ विवाद, मारपीट के दौरान आरोपी ने गला दबाकर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Raipur City Crime : किराएदार पर पत्नी से संबंध का शक, विवाद बढ़ा तो मकान मालिक की गला दबाकर हत्या
X

Raipur City Crime : रायपुर। रायपुर जिले के राखी थाना क्षेत्र के ग्राम गनौद में मकान मालिक और किराएदार के बीच विवाद ने जानलेवा रूप ले लिया। पत्नी के साथ कथित अवैध संबंध के शक को लेकर हुए विवाद के दौरान किराएदार ने मकान मालिक की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक की पहचान वेद राम साहू (45) निवासी ग्राम गनौद के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पुरुषोत्तम धीवर उर्फ छोटू (25) पिछले करीब एक-दो साल से वेद राम साहू के मकान में किराए पर रह रहा था और ऑटो पार्ट्स की दुकान चलाता था।

पुलिस जांच के अनुसार, वेद राम साहू को अपनी पत्नी और किराएदार पुरुषोत्तम के बीच कथित संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद और कहासुनी होती थी। घटना के दिन भी दोनों के बीच इसी मुद्दे पर बहस शुरू हुई, जो मारपीट तक पहुंच गई।

आरोप है कि विवाद के दौरान पुरुषोत्तम ने वेद राम साहू का गला दबा दिया। दम घुटने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद राखी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पूछताछ और प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने आरोपी पुरुषोत्तम धीवर उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की विवेचना और कानूनी कार्रवाई जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019