Raipur City Crime : कार लॉक करना भूला सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, डेढ़ लाख का सामान चोरी
घड़ी चौक के पास कार से MacBook Pro, AirPods समेत कीमती सामान पार, सिविल लाइन थाने में FIR दर्ज; CCTV खंगाल रही पुलिस

Raipur City Crime : रायपुर। राजधानी में उठाईगिरी का एक मामला सामने आया है, जहां कार लॉक करना एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को भारी पड़ गया। घड़ी चौक के पास खड़ी कार से अज्ञात चोर करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान लेकर फरार हो गया।
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित ने अपनी कार घड़ी चौक के पास खड़ी की थी। इस दौरान कार को लॉक करना भूल गया। इसी का फायदा उठाकर अज्ञात चोर कार के अंदर रखा कीमती सामान पार कर ले गया।
चोरी गए सामान में Apple MacBook Pro, AirPods, पावर बैंक, हार्ड डिस्क, कनेक्टर और शूटिंग मेकअप किट शामिल हैं। चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। फिलहाल अज्ञात आरोपी की तलाश जारी है।


