Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City Crime : लाभांडी में खून से लथपथ मिला अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस

सिर से खून निकलने के निशान, FSL और डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची, मौत की वजह का पता लगाने में जुटी पुलिस

Raipur City Crime : लाभांडी में खून से लथपथ मिला अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस
X

Raipur City Crime : रायपुर। राजधानी रायपुर के लाभांडी इलाके में मंगलवार सुबह एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक के सिर से खून निकल रहा था, जिसके बाद घटना को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) और डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

तेलीबांधा थाना क्षेत्र का मामला

यह पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र के लाभांडी इलाके का है। मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति का शव संदिग्ध हालत में देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतक की पहचान हिमेश यादव (40 वर्ष) के रूप में हुई है। शव के सिर से खून निकलने के कारण घटना को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।

FSL और डॉग स्क्वाड ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के साथ FSL और डॉग स्क्वाड की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल की जांच शुरू की, वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य परिस्थितियों के आधार पर मौत की वजह का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019