Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City Crime : ढेबर परिवार से 50 करोड़ की फिरौती की मांग, बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी, FIR दर्ज

पूर्व महापौर एजाज ढेबर ने धमकी भरे कॉल की पुलिस से की शिकायत, सेंट्रल जोन ADCP ने FIR दर्ज होने की पुष्टि की; कॉल करने वाले की पहचान और गैंग से संबंध की जांच जारी

Raipur City Crime : ढेबर परिवार से 50 करोड़ की फिरौती की मांग, बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी, FIR दर्ज
X

Raipur City Crime : दामिनी बंजारे, रायपुर। राजधानी रायपुर में पूर्व महापौर एजाज ढेबर के परिवार को बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी देकर 50 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, धमकी भरा कॉल मिलने के बाद एजाज ढेबर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, ढेबर परिवार से जुड़े एक कर्मचारी को फोन कर आरोपी ने खुद को बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया और 50 करोड़ रुपये की मांग की। रकम नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दिए जाने की बात भी सामने आई है। कॉल में एजाज ढेबर और अनवर ढेबर का नाम लिए जाने की जानकारी सामने आई है।

ADCP ने दी मामले की जानकारी

सेंट्रल जोन के ADCP विवेक शुक्ला ने बताया कि पूर्व महापौर एजाज ढेबर ने फिरौती के लिए कॉल आने की जानकारी पुलिस को दी, जिसके आधार पर FIR दर्ज की गई है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

जांच के दौरान पुलिस कॉल से जुड़े तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल नंबर और अन्य जानकारियों को खंगाल रही है। फिलहाल यह भी जांच का विषय है कि धमकी देने वाला वास्तव में किसी संगठित गिरोह से जुड़ा है या गैंग का नाम लेकर डराने की कोशिश की गई।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ मामले में शामिल व्यक्ति या अन्य लोगों की भूमिका और धमकी की वास्तविकता से जुड़ी जानकारी स्पष्ट होगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019