Raipur City Crime : महिला थाने से चंद कदम दूर युवक की खून से सनी लाश मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
सिर पर गंभीर चोट के निशान, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

Raipur City Crime : रायपुर। राजधानी रायपुर में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब महिला थाना के पास एक युवक का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी।
मृतक की पहचान नेहरू नगर निवासी प्रकाश के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक की हत्या कहां और किन परिस्थितियों में हुई। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।


