Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

रायपुर बिग ब्रेकिंग: पूर्व महापौर एजाज ढेबर के भतीजे शोएब को जमानत, रंगदारी मामले में हुई थी पूछताछ

महेश साहू

रायपुर बिग ब्रेकिंग: पूर्व महापौर एजाज ढेबर के भतीजे शोएब को जमानत, रंगदारी मामले में हुई थी पूछताछ
X

रायपुर: रायपुर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर रंगदारी मांगने के मामले में पूर्व महापौर एजाज ढेबर के भतीजे शोएब ढेबर को जमानत मिल गई है। पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। इस मामले में बीजेपी नेता के भांजे टीनू भारद्वाज से भी पूछताछ की गई।

25 करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला

कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से फोन कर 25 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई थी। पुलिस ने पहले जांजगीर-चांपा के एक युवक को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि उसे धमकी भरा कॉल करने के लिए करीब 5 हजार रुपए दिए गए थे।

मोबाइल और कॉल डिटेल की जांच

जांच के दौरान शोएब ढेबर का नाम सामने आने पर पुलिस ने उससे पूछताछ की। पुलिस मोबाइल फोन, कॉल डिटेल और अन्य डिजिटल सबूतों की जांच कर रही है। शनिवार रात शोएब को मेमन समाज के कार्यक्रम से तेलीबांधा थाने लाया गया था।

एजाज ढेबर से भी मांगे थे 50 करोड़

इससे पहले एजाज ढेबर से भी 50 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया था। धमकी देने वाले ने लॉरेंस बिश्नोई और अमन साव गैंग का नाम लिया था। पुलिस दोनों मामलों के बीच संभावित कनेक्शन की भी जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019