Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur Balodabazar Four Lane: रायपुर-बलौदाबाजार फोरलेन का रास्ता साफ, सर्वे में 20 गांव शामिल, इस तारीख तक दावा आपत्ति

Raipur Balodabazar Four Lane: रायपुर-बलौदाबाजार फोरलेन सड़क का सर्वे पूरा हो गया है। जानिए अब सफर में कितना समय लगेगा, कितने गांवों की जमीन दायरे में आई और प्रोजेक्ट से जुड़ी पूरी जानकारी।

Raipur Balodabazar Four Lane: रायपुर-बलौदाबाजार फोरलेन का रास्ता साफ, सर्वे में 20 गांव शामिल, इस तारीख तक दावा आपत्ति
X

रायपुर। रायपुर-बलौदाबाजार सड़क को फोरलेन बनाने का शुरुआती सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है। इस बदलाव के बाद दोनों शहरों के बीच का सफर लगभग पौने दो घंटे से घटकर सिर्फ एक घंटे का रह जाएगा।

दो चरणों में पूरी होगी 1500 करोड़ की यह मेगा परियोजना

इस पूरे प्रोजेक्ट पर लगभग 1500 करोड़ रुपए खर्च किए जाने हैं, इसे दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में धनेली से पुराने विधानसभा भवन तक करीब 11.610 किलोमीटर की सड़क के लिए लगभग 500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

दूसरे चरण में विधानसभा से पलारी तक करीब 72 किलोमीटर के लंबे हिस्से को फोरलेन किया जाएगा, जिस पर लगभग 1050 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। इस परियोजना में जरूरत के हिसाब से सर्विस लेन, चार बड़े फ्लाईओवर और कई ओवरब्रिज भी बनाए जाने का प्रस्ताव है।

एनएच (नेशनल हाईवे), वन और विद्युत विभाग की संयुक्त टीम ने रायपुर से खरोरा ब्लॉक के खोरसी गांव तक की जमीन का सर्वे पूरा कर लिया है।

इस सर्वे के दायरे में 20-21 गांवों के 711 खसरों की करीब 17 हेक्टेयर जमीन आ रही है। अब इन सभी खसरों का प्रकाशन किया जाएगा, जिसके बाद संबंधित जमीन मालिकों से आधिकारिक रूप से दावा-आपत्ति मंगाई जाएगी।

सड़क चौड़ीकरण के रास्ते में रायपुर जिले की सीमा तक करीब 7 हजार पेड़ आ रहे हैं, जिन्हें वन विभाग ने चिह्नित कर लिया है। इसके अलावा, बिजली के पोल और अन्य विद्युत ढांचे को हटाने के लिए विद्युत विभाग ने 44.78 करोड़ रुपए का प्रस्ताव भेजा है, जिसकी मंजूरी मिलते ही आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019