Mahasamund Road Accident: नेशनल हाईवे पर ट्रक के पीछे घुसी कार, दो महिलाओं की मौत, तीन गंभीर
Mahasamund Road Accident: महासमुंद के झलप में बावनकेरा चौक के पास कार ट्रक के पीछे जा घुसी। हादसे में दो महिलाओं की मौत और तीन लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है।

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पटेवा थाना क्षेत्र के बावनकेरा चौक, झलप के पास ओवरटेक के दौरान तेज रफ्तार कार ट्रक के पीछे जा घुसी। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि कार सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार में एक ही परिवार के लोग सवार थे। सभी राजनांदगांव जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सवार लोग गंभीर रूप से प्रभावित हुए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। फिलहाल मृतकों और घायलों की पहचान से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
हादसे के बाद ट्रक चालक फरार
बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे में शामिल ट्रक की पहचान, कार में सवार लोगों की पूरी संख्या और दुर्घटना के सटीक कारणों की जानकारी सामने आना बाकी है।


