Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Koriya road accident: कोरिया में राजहंस बस और बोलेरो की भीषण भिड़ंत, महिला की मौत और 4 बच्चों सहित 14 घायल

Koriya road accident: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में बस और बोलेरो की टक्कर से दर्दनाक सड़क हादसा। चिरमिरी से कुदरगढ़ जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 1 महिला की मौत और 14 घायल।

Koriya road accident: कोरिया में राजहंस बस और बोलेरो की भीषण भिड़ंत, महिला की मौत और 4 बच्चों सहित 14 घायल
X

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चरचा थाना क्षेत्र के नगर गांव के पास राजहंस बस और बोलेरो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बोलेरो सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार बच्चों समेत 14 लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

दर्शन के लिए कुदरगढ़ धाम जा रहे थे सभी

जानकारी के अनुसार, बोलेरो में सवार सभी लोग चिरमिरी से कुदरगढ़ देवी धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब 7 बजे नगर गांव के पास बोलेरो की राजहंस बस से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो में सवार लोग घायल हो गए।

हादसे में रितु सिंह की मौत

इस दुर्घटना में जान गंवाने वाली महिला की पहचान रितु सिंह के रूप में हुई है। वह चिरमिरी के खोखापानी की निवासी थीं। हादसे में चार बच्चों सहित कुल 14 लोग घायल हुए हैं।

जिला अस्पताल में घायलों का इलाज

घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल बैकुंठपुर पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019