Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

अघरिया सदन महासमुंद में धूमधाम से मनाया गया पर्व जन्माष्टमी

अघरिया सदन महासमुंद में धूमधाम से मनाया गया पर्व जन्माष्टमी
X

महासमुंद: अखिल भारतीय अघरिया समाज परिक्षेत्र महासमुंद में निर्मित अघरिया सदन में समाज के इष्टदेव योगेश्वर वासुदेव श्रीकृष्ण जी के जन्म पर्व जन्माष्टमी हर्षोल्लास एव धूमधाम से मनाया गया। श्री कृष्ण जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर विधि विधान से पूजा अर्चना कर जन्म उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में प्रयास म्यूजिकल ग्रुप बागबाहरा से विश्राम यादव जी के मधुर कंठ से प्रस्तुत मनमोहक संगीत मय भजन कार्यक्रम ने उपस्थित सभी का मन मोह लिया और पूरा सदन भक्तिमय हो गया।


इस अवसर पर समाज द्वारा आयोजित छोटे छोटे विद्यार्थियों के लिए आयोजित दही हांडी फोड़ एवं कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहा। श्रीकृष्ण और श्री राधे की वेशभूषा से सज्जित नन्हों मुन्नों का नृत्य भी आकर्षण का केंद्र बना रहा। दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता में प्रथम रेयांश चौधरी, द्वितीय भाव्या पटेल आए तथा कुर्सी दौड़ में प्रथम रोली नायक, द्वीतीय तमन्ना नायक आए प्रथम एवं द्वीतीय के साथ साथ सभी प्रतियोगियों को परिक्षेत्र महासमुंद द्वारा पुरष्कृत किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लक्षमण पटेल पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत महासमुंद, महेंद्र साहू सभापति जनपद पंचायत महासमुंद, किशोर ध्रुव सरपंच प्रतिनिषि, होरीलाल पटेल सरंक्षक, देवा पटेल सचिव, शंकर लाल पटेल, नंद कुमार साहू महासचिव जिला साहू संघ,विकास साहू,खिलावन वर्मा,पवन साहू जी का विशेष सहयोग रहा।अंत मे उपस्थित समस्त आत्मीय जनों को फल एवं प्रसादी वितरण कर श्री कन्हैया - जय अघरिया के जय घोष के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।


इस कार्यक्रम में नगर परिक्षेत्र महासमुंद से खगेश्वर पटेल,प्रेमलाल पटेल,नरेंद्र कुमार नायक ,गणेश नायक,अरूण पटेल, मुरली पटेल,शंकर पटेल,गौकरण पटेल,जयराम पटेल,नारायण चौधरी,फगुलाल पटेल,राजेंद्र पटेल,ऋषि पटेल,चंद्रहास कश्यप,नीलेश पटेल,लखन पटेल,गेंदलाल पटेल,सुरेंद्र चौधरी,पीताम्बर पटेल, उग्रसेन पटेल, दिलीप चौधरी, भोज कुमार चौधरी, धनंजय पटेल, ओम प्रकाश चौधरी, गोविंद पटेल, निर्मला पटेल, मीना नायक, नवीन कश्यप, जशोमती पटेल, कमला पटेल, सुनीता पटेल, धनकुंवर पटेल, यमुना चौधरी, कुंती पटेल, खेमलता चौधरी, दमयंती नायक, मंजू पटेल, रेखा पटेल, शीला चौधरी, गीता पटेल, रेखा पटेल, एकांश पटेल, डालेश पटेल, उमा चौधरी, मधु पटेल विशेष रूप से उपस्थित थे। उक्ताशय की जानकारी नारायण चौधरी द्वारा दिया गया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019