Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

IGAU Paper Leak: कृषि विवि पेपर लीक मामले के दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई : सीएम साय, दो दिन के दौरे पर दिल्ली रवाना

सीएम विष्णुदेव साय गुरुवार देर शाम नियमित विमान से दो दिन के दौरे के लिए दिल्ली रवाना हुए।

IGAU Paper Leak: कृषि विवि पेपर लीक मामले के दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई : सीएम साय, दो दिन के दौरे पर दिल्ली रवाना
X

IGAU Paper लीक : रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय गुरुवार देर शाम नियमित विमान से दो दिन के दौरे के लिए दिल्ली रवाना हुए। एयरपोर्ट में मीडिया से चर्चा में कहा कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की परीक्षा में पेपर लीक के मामले में साय ने कहा कि विवि प्रशासन ने परीक्षा निरस्त कर दी है और पांच सदस्यीय समिति का भी गठन किया गया है। इस मामले की जांच होगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

साय ने कहा कि कल दिल्ली में एक अंग्रेजी दैनिक के वर्ल्ड लीडर फोरम में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहे हैं। साय ने वंदेमातरम् पर कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि शुरू से ही कांग्रेस की आदत रही है और तुष्टीकरण की जो नीति कांग्रेस की रही है, उसके कारण देश का भी विभाजन हुआ है।

साय ने कहा कि आज हम समझते हैं कि कांग्रेस और मुस्लिम लीग में दोनों में कोई अंतर नहीं रहा। वंदे मातरम् राष्ट्रीय गीत है और यही वह गीत है, जिसे आजादी की लड़ाई में स्वतंत्रता सेनानियों ने गाकर हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूम लिया। इतनी ताकत इस राष्ट्रीय गीत में है, इसका सम्मान होना चाहिए।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019