Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में सरकारी अवकाश: CM साय की घोषणा से अग्रवाल समाज में खुशी, जताया आभार

अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री और राज्य सरकार के प्रति पूरे अग्रवाल समाज की ओर से धन्यवाद जताया।

अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में सरकारी अवकाश: CM साय की घोषणा से अग्रवाल समाज में खुशी, जताया आभार
X

रायपुर। महाराजा अग्रसेन जयंती को लेकर अग्रवाल समाज में उत्साह है। इसी बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अग्रसेन जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। अंबिकापुर में आयोजित अग्र महाकुंभ 2026 के दौरान मुख्यमंत्री ने यह ऐलान किया। घोषणा के बाद अग्रवाल समाज के लोगों ने खुशी जताई और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

अग्रवाल सभा ने जताया आभार

अग्रवाल सभा के अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने मुख्यमंत्री की घोषणा का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह फैसला समाज के योगदान और सामाजिक भूमिका के प्रति सम्मान को दर्शाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री और राज्य सरकार के प्रति पूरे अग्रवाल समाज की ओर से धन्यवाद जताया।

समाज में खुशी का माहौल

प्रचार-प्रसार मंत्री योगेश अग्रवाल ने कहा कि सरकारी अवकाश की घोषणा से समाज में हर्ष और उत्साह है। उन्होंने कहा कि इससे नई पीढ़ी को महाराजा अग्रसेन के विचारों और सामाजिक योगदान को समझने का अवसर मिलेगा।

पदाधिकारियों ने भी किया स्वागत

महामंत्री मनमोहन अग्रवाल, संगठन मंत्री योगी अग्रवाल, उपाध्यक्ष जेपी अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, हरिवल्लभ अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, जयंती प्रभारी राजेश हैलीवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी घोषणा का स्वागत किया।

सेवा और समानता के प्रतीक हैं अग्रसेन

समाजजनों ने कहा कि महाराजा अग्रसेन सेवा, समानता, सहयोग और सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं। उनकी जयंती पर अवकाश की घोषणा उनके आदर्शों और योगदान के सम्मान की अभिव्यक्ति है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019