Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Dongargarh ATM Theft: हथौड़ी-छीनी लेकर ATM पहुंचा युवक, आवाज सुनकर लोगों ने पकड़ा, जानें पूरा मामला

Dongargarh ATM Theft: डोंगरगढ़ में एसबीआई एटीएम तोड़कर नकदी चोरी की कोशिश का मामला सामने आया। हथौड़ी-छीनी के साथ युवक पकड़ा गया, पुलिस पूछताछ कर रही है।

Dongargarh ATM Theft: हथौड़ी-छीनी लेकर ATM पहुंचा युवक, आवाज सुनकर लोगों ने पकड़ा, जानें पूरा मामला
X

डोंगरगढ़। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में एसबीआई के एटीएम को तोड़कर नकदी निकालने की कोशिश का मामला सामने आया है। बस स्टैंड के पास स्थित एटीएम बूथ में एक युवक हथौड़ी और छीनी लेकर पहुंचा और मशीन के कवर व दरवाजे वाले हिस्से को नुकसान पहुंचाने लगा।

बूथ से आ रही आवाज और संदिग्ध गतिविधियों को देखकर आसपास मौजूद लोगों को शक हुआ। उन्होंने मौके पर पहुंचकर युवक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में ले लिया।

कैमरे को नुकसान पहुंचाने के बाद ATM पर किया वार

मिली जानकारी के अनुसार, संदिग्ध युवक की पहचान अंडी निवासी सेवाराम वर्मा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक हथौड़ी और छीनी लेकर एटीएम बूथ पहुंचा था।

आरोपी ने सबसे पहले बूथ में लगे कैमरे को नुकसान पहुंचाया, ताकि उसकी गतिविधियां रिकॉर्ड न हो सकें। इसके बाद उसने हथौड़ी और छीनी की मदद से एटीएम मशीन के कवर और दरवाजे वाले हिस्से को तोड़ने की कोशिश की।

आवाज सुनकर लोगों को हुआ शक

एटीएम बूथ में तोड़फोड़ के दौरान आसपास मौजूद लोगों को कुछ संदिग्ध होने का अंदेशा हुआ। इसके बाद कुछ लोग मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़ लिया।

हथौड़ी और छीनी बरामद

एसडीओपी केसरी नंदन नायक के अनुसार, देर रात पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान एटीएम बूथ के पास संदिग्ध व्यक्ति की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर जांच की गई तो युवक के पास से हथौड़ी और छीनी बरामद हुआ। एटीएम बूथ के कवर वाले हिस्से को भी नुकसान पहुंचा था। इसके बाद पुलिस टीम युवक को थाने ले गई।

नशे की हालत में था युवक, पूछताछ जारी

एसडीओपी ने बताया कि युवक नशे की हालत में था। इसके चलते शुरुआती पूछताछ में उससे ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस अब उससे विस्तार से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि एटीएम को निशाना बनाने की उसकी पहले से योजना थी या फिर नशे की हालत में उसने अचानक चोरी का प्रयास किया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019