Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Deputy CM Arun Sao Injured: लोरमी में कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम अरुण साव हुए चोटिल, पैर में बांधा गया प्लास्टर, कार्यक्रम रद्द

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव लोरमी में एक कार्यक्रम के दौरान चोटिल हो गए। बिलासपुर के SIMS अस्पताल में उपचार के बाद डॉक्टरों ने पैर में कच्चा प्लास्टर बांधकर आराम की सलाह दी।

Deputy CM Arun Sao Injured: लोरमी में कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम अरुण साव हुए चोटिल, पैर में बांधा गया प्लास्टर, कार्यक्रम रद्द
X

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव के पैर में चोट लग गई है। वे अपने विधानसभा क्षेत्र लोरमी में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान उनके पैर में चोट लगने की जानकारी सामने आई है। चोट लगने के बाद उन्हें उपचार के लिए बिलासपुर लाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज किया गया। डॉक्टरों ने उनके पैर में कच्चा प्लास्टर बांधकर आराम करने की सलाह दी है।

बिलासपुर के SIMS अस्पताल में हुआ उपचार

जानकारी के मुताबिक, लोरमी में चोट लगने के बाद अरुण साव को बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (SIMS) अस्पताल ले जाया गया। यहां वरिष्ठ डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार किया गया। डॉक्टरों ने चोट की स्थिति को देखते हुए उनके पैर में कच्चा प्लास्टर बांधा और उन्हें आराम करने की सलाह दी।

चोट के चलते शनिवार के कार्यक्रम रद्द

डॉक्टरों की सलाह के बाद उपमुख्यमंत्री अरुण साव के शनिवार को निर्धारित सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। फिलहाल वे बिलासपुर में आराम कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यदि उन्हें कुछ और दिनों तक आराम की जरूरत पड़ती है, तो आने वाले दिनों के कार्यक्रम भी स्थगित किए जा सकते हैं।

स्वास्थ्य पर नजर, आगे के कार्यक्रमों पर फैसला

अरुण साव के पैर में लगी चोट के बाद उनके स्वास्थ्य और आगे की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। फिलहाल डॉक्टरों की सलाह के अनुसार उन्हें आराम दिया जा रहा है। आगामी कार्यक्रमों को लेकर स्थिति उनके स्वास्थ्य में सुधार के आधार पर तय की जा सकती है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019