Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Constable Dismissed : डायल 112 की ड्यूटी में शराब पीकर चलाया वाहन, पिकअप से हुई जोरदार भिड़ंत, आरक्षक बर्खास्त

बलरामपुर में ड्यूटी के दौरान शराब सेवन के बाद डायल 112 वाहन की पिकअप से हुई थी टक्कर, विभागीय जांच में लापरवाही और अनुशासनहीनता प्रमाणित होने पर SP ने आरक्षक को सेवा से किया बर्खास्त।

Constable Dismissed : डायल 112 की ड्यूटी में शराब पीकर चलाया वाहन, पिकअप से हुई जोरदार भिड़ंत, आरक्षक बर्खास्त
X

Constable Dismissed : बलरामपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में डायल 112 की ड्यूटी के दौरान शराब सेवन और वाहन दुर्घटना के मामले में पुलिस विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। विभागीय जांच में आरोप प्रमाणित होने के बाद पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने आरक्षक संजय मारकण्डे को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया है।

मामला वाड्रफनगर चौकी और बसंतपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, 7 जुलाई 2026 की रात आरक्षक क्रमांक 878 संजय मारकण्डे की ड्यूटी डायल 112 वाहन क्रमांक CG 03 A-2749 में लगाई गई थी। रात करीब 11:40 बजे एक इवेंट की सूचना मिलने के बाद आरक्षक और वाहन चालक ओमप्रकाश यादव ग्राम सिवरी बरतीकला की ओर रवाना हुए थे।

इसी दौरान करीब 11:45 बजे वाड्रफनगर-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर न्यू पंचवटी ढाबा के पास डायल 112 वाहन की सामने से आ रही पिकअप क्रमांक UP-64 CT-1055 से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में डायल 112 वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

मेडिकल जांच में सामने आया शराब सेवन

दुर्घटना के बाद आरक्षक और चालक के व्यवहार को देखते हुए उनके शराब के नशे में होने की आशंका जताई गई। दोनों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वाड्रफनगर में मेडिकल परीक्षण कराया गया। विभाग के अनुसार, मेडिकल रिपोर्ट में आरक्षक संजय मारकण्डे और वाहन चालक के ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई।

विभागीय जांच के बाद कार्रवाई

मामले की विभागीय जांच में ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में रहने और इसी स्थिति में डायल 112 वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की बात प्रमाणित हुई। इसे विभाग ने कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता और गंभीर कदाचरण माना। जांच के आधार पर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव बैंकर ने 19 सितंबर 2026 को आरक्षक क्रमांक 878 संजय मारकण्डे को पुलिस सेवा से पृथक करने का आदेश जारी किया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019