Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CM Vishnudeo Sai Statement on Rahul Gandhi: PM मोदी पर विदेशी मदद से प्रधानमंत्री बनने के आरोपों पर बोले CM साय - राहुल गांधी की बातों में कोई दम नहीं, मुद्दाविहीन हो चुका है पूरा विपक्ष

CM Vishnudeo Sai Statement on Rahul Gandhi: राहुल गांधी के बयान पर सीएम साय का पलटवार- विपक्ष मुद्दाविहीन! छत्तीसगढ़ में ग्रीन एनर्जी में 1.33 लाख करोड़ के निवेश का भी किया ऐलान।

CM Vishnudeo Sai Statement on Rahul Gandhi: PM मोदी पर विदेशी मदद से प्रधानमंत्री बनने के आरोपों पर बोले CM साय - राहुल गांधी की बातों में कोई दम नहीं, मुद्दाविहीन हो चुका है पूरा विपक्ष
X

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे से पहले प्रदेश की सियासत पूरी तरह गरमा गई है। दिल्ली दौरे से लौटने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राहुल गांधी के आरोपों और कांग्रेस के सवालों का करारा जवाब दिया है। सीएम साय ने स्पष्ट कहा कि राहुल गांधी की बातों में अब कोई दम नहीं रह गया है और पूरा विपक्ष पूरी तरह मुद्दाविहीन हो चुका है।

राहुल गांधी के बयान पर सीएम साय का पलटवार

राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विदेशी ताकतों की मदद से पीएम बनने के आरोपों पर मुख्यमंत्री साय ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, "कांग्रेस के पास जब कोई मुद्दा नहीं बचता, तो वह इस तरह की फिजूल बयानबाजी करके देश की जनता को भड़काने की कोशिश करती है। हालांकि, देश की समझदार जनता सब जानती है और अब उनकी बातों में आने वाली नहीं है।"

अमित शाह के दौरे पर कांग्रेस को घेरा

गृह मंत्री अमित शाह के दौरे पर सवाल उठाने वाली कांग्रेस पर हमला बोलते हुए सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस को ऐसे सवाल पूछने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के असहयोगात्मक रवैये और ढुलमुल नीतियों के कारण ही छत्तीसगढ़ में लंबे समय तक नक्सलवाद पनपता रहा।

दिल्ली दौरे और 'ग्रीन एनर्जी' पर दी बड़ी जानकारी

मुख्यमंत्री ने अपने दिल्ली प्रवास के अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने भारत मंडपम में आयोजित 'इंडिया रिन्यूएबल एनर्जी एक्सपो 2026' में हिस्सा लिया। सीएम साय ने प्रदेश के विकास और स्वच्छ ऊर्जा को लेकर कई बड़ी बातें कहीं।

साय ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में ग्रीन एनर्जी सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए 1.33 लाख करोड़ रुपये के बड़े निवेश पर काम चल रहा है, जिससे रोजगार और विकास को नई गति मिलेगी। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के तहत राजनांदगांव जिले का खैरा गांव पूरी तरह सोलर पैनल से लैस हो चुका है, जो प्रदेश में मॉडल गांव के रूप में उभर रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019