Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़
Vishnu Deo Sai Cabinet meeting: थोड़ी देर में शुरु होगी सीएम विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक, बिजली बिल, धान खरीदी जैसे मुद्दों पर होगी चर्चा
Vishnu Deo Sai Cabinet meeting:छत्तीसगढ़ में सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक होगी। बिजली बिल, धान खरीदी और महतारी वंदन योजना पर अहम फैसले संभव हैं।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में होने वाली मंत्रिपरिषद की बैठक में बिजली बिल से जुड़े मुद्दे पर निर्णय लिए जाने की संभावना है।
बता दें कि बिजली बिल को लेकर विपक्ष लगातार राज्य सरकार को घेर रहा है। इसके अलावा महतारी वंदन योजना में नए हितग्राहियों के नाम जोड़ने के लिए पोर्टल दोबारा खोलने पर भी फैसला हो सकता है।
धान खरीदी की तैयारियों पर भी होगी चर्चा
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीदी की तैयारियों को लेकर भी बैठक में चर्चा होने की उम्मीद है। संबंधित विभागों की ओर से तैयारियों और व्यवस्थाओं की जानकारी मंत्रिपरिषद के सामने रखी जा सकती है।
Next Story


