Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CM Vishnu Deo Sai Announcement : सावन में कांवड़ियों पर हेलिकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा, भोरमदेव मंदिर से सीएम साय ने किया ऐलान

CM Vishnu Deo Sai Announcement : सावन में कांवड़ियों पर हेलिकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा, भोरमदेव मंदिर से सीएम साय ने किया ऐलान
X

CM Vishnu Deo Sai Announcement : कवर्धा। सावन माह की शुरुआत से पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कबीरधाम जिले के विश्व प्रसिद्ध भोरमदेव मंदिर में परिवार सहित भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर जलाभिषेक किया। पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं के लिए बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि सावन के दौरान कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान भोरमदेव की विशेष पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की। इस धार्मिक अनुष्ठान में केरल से आए विद्वान पंडितों ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई। इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा भी मौजूद रहीं।

कांवड़ियों के सम्मान में सरकार का विशेष निर्णय

मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सावन माह में निकलने वाली कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाने के लिए राज्य सरकार की ओर से हेलीकॉप्टर के माध्यम से पुष्पवर्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार श्रद्धालुओं की आस्था, सुरक्षा और सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

भोरमदेव की महिमा का किया उल्लेख

मुख्यमंत्री ने कहा कि भोरमदेव मंदिर छत्तीसगढ़ की धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण केंद्र है। उन्होंने प्रदेशवासियों से सावन पर्व को श्रद्धा, सौहार्द और सामाजिक सद्भाव के साथ मनाने की अपील भी की।

पूजा-अर्चना के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री अपने निर्धारित दौरे के लिए रवाना हो गए।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019