Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CJP प्रदर्शन पर CM साय बोले- माहौल बिगड़ने नहीं देगी सरकार, दोबारा अशांति न फैले, इसलिए सुरक्षा के इंतजाम..

गन्ने का भाव बढ़ने के बाद किसानों की हड़ताल खत्म

CJP प्रदर्शन पर CM साय बोले- माहौल बिगड़ने नहीं देगी सरकार, दोबारा अशांति न फैले, इसलिए सुरक्षा के इंतजाम..
X

रायपुर। दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सरकार नहीं चाहती कि आंदोलन के दौरान असामाजिक तत्व घुसकर माहौल अशांत करें। उन्होंने कहा कि इसी आशंका को देखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।

गन्ने का भाव बढ़ने के बाद किसानों की हड़ताल खत्म

सीएम साय ने बताया कि कवर्धा में गन्ने की कीमत को लेकर किसान आंदोलन कर रहे थे। किसान नेताओं से चर्चा के बाद गन्ने का भाव 355 रुपए से बढ़ाकर 425 रुपए प्रति क्विंटल किया गया। इसके बाद किसानों ने हड़ताल समाप्त कर दी।

2028 में जीत के दावे पर बोले- ख्याली पुलाव है

कांग्रेस नेता चरणदास महंत के 2028 में चुनाव जीतने के दावे पर सीएम साय ने कहा, “यह ख्याली पुलाव है, वे सपना देखते रहें।” उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर है और पार्टी लगातार सिमट रही है।

ओपी चौधरी बोले- कांग्रेस पहले सोनिया पर जवाब दे

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने CJP के प्रदर्शन को लेकर कहा कि असामाजिक तत्वों ने विदेशी ताकतों के साथ मिलकर भारत को कमजोर करने की साजिश की है। इसी आशंका के चलते सुरक्षा कड़ी की गई है। उन्होंने कांग्रेस से इस मामले में जवाब मांगा। चौधरी ने सोनिया गांधी की नागरिकता और मतदाता बनने को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि घुसपैठियों का प्रवेश नहीं होना चाहिए।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019