Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन बरसेंगे बादल, उत्तर और मध्य जिलों में बारिश का अलर्ट

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन बरसेंगे बादल, उत्तर और मध्य जिलों में बारिश का अलर्ट
X

CG Weather Update : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। खासतौर पर उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि दक्षिणी हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं।

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।

प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रिकॉर्ड किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मानसून द्रोणिका वर्तमान में जैसलमेर, कोटा, गुना, दमोह, डाल्टनगंज और बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। इसके साथ ही उत्तर छत्तीसगढ़ से गुजर रहा पूर्व-पश्चिम शियर जोन भी सक्रिय है, जिससे प्रदेश में नमी लगातार बनी हुई है और बारिश की अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं।

रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह तेज धूप देखने को मिली, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने आकाश में बादल छाने और बारिश होने का अनुमान जताया है। शहर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019