Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Weather Update: रायगढ़ में 30 को भी स्कूल-आंगनबाड़ी बंद, लगातार बारिश से अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियां कैंसिल, देखें आदेश

CG Weather Update: रायगढ़ जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में शुक्रवार, 30 अक्टूबर को अवकाश घोषित किया गया है।

CG Weather Update: रायगढ़ में 30 को भी स्कूल-आंगनबाड़ी बंद, लगातार बारिश से अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियां कैंसिल, देखें आदेश
X

रायगढ़। आसमान पर बादल छाए रहने के साथ ही हवाएं भी चल रही थी। रायगढ़ जिले में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर से दूसरे दिन भी रुक-रुककर बारिश हो रही है। बुधवार से शुरू हुआ बारिश का दौर गुरुवार को भी जारी रहा। आसमान में बादल छाए रहे और हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होती रही।

बारिश की आशंका और बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए रायगढ़ जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में शुक्रवार, 30 अक्टूबर को अवकाश घोषित किया गया है। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के अनुमोदन के बाद जिला शिक्षा विभाग ने यह आदेश जारी किया। इसके तहत प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल बंद रखे गए हैं। जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी एक दिन की छुट्टी घोषित की गई है।


सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक

आपात स्थिति में राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू करने के लिए प्रशासन ने सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी है। कलेक्टर ने सभी विभागों को आवश्यक तैयारियां रखने और आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए हैं।

निचले इलाकों में निगरानी रखने और जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू करने को कहा गया है। जिला और तहसील स्तर के कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

आपात स्थिति में इस नंबर पर दें सूचना

जिला प्रशासन ने आपात स्थिति में सूचना देने और सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 07762-223750 जारी किया है। लोगों से नदी-नालों और रपटों के पास जाने से बचने, जलभराव वाले इलाकों में सावधानी बरतने और आकाशीय बिजली से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019