Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में छत्तीसगढ़ की ज्ञानेश्वरी ने जीता सिल्वर, एशियन चैंपियनशिप में दिखा चुकी हैं दम

Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में छत्तीसगढ़ की ज्ञानेश्वरी ने जीता सिल्वर, एशियन चैंपियनशिप में दिखा चुकी हैं दम
X

Commonwealth Games 2026: नई दिल्ली/ राजनांदगांव। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की महिला 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव ने सिल्वर मेडल जीत लिया है। उन्होंने कुल 199 किलोग्राम (88 किग्रा स्नैच + 111 किग्रा क्लीन एंड जर्क) वजन उठाकर सिल्वर मेडल जीता।

क्लीन एंड जर्क में उन्होंने 103, 107 और आखिरी प्रयास में 111 किलोग्राम वजन सफलतापूर्वक उठाया। कुल 199 किलोग्राम के साथ उन्होंने रजत पदक पक्का किया।नाइजीरिया की ओनोमे ओमोलोला डिडीह ने 206 किलोग्राम (93+113) वजन उठाकर गोल्ड और नया कॉमनवेल्थ रिकॉर्ड अपने नाम किया।

प्रधानमंत्री बोले- ये सफलता युवाओं को प्रेरित करेगी

ज्ञानेश्वरी की उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, रक्षा मंत्री और केंद्रीय खेल मंत्री ने उन्हें बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ज्ञानेश्वरी ने अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ देश का नाम रोशन किया है और उनकी सफलता देश के युवाओं को प्रेरित करेगी।

छत्तीसगढ़ की बेटी ने देश का गौरव बढ़ाया: सीएम साय

​ज्ञानेश्वरी की इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि ​'विश्व मंच पर छत्तीसगढ़ की बेटी ने देश का गौरव बढ़ाया है। राजनांदगांव निवासी ज्ञानेश्वरी, जो छत्तीसगढ़ पुलिस में एएसआई के रूप में कार्यरत हैं, की यह सफलता पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने भी फोन पर ज्ञानेश्वरी को बधाई दी, साथ भी उनके परिवार को इस जीत पर शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।

एशियन चैंपियनशिप में भी दिखा चुकी हैं दम

कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले ज्ञानेश्वरी ने 2026 एशियन वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में भी शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने स्नैच में रजत और कुल प्रदर्शन में कांस्य पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई थी। अब कॉमनवेल्थ गेम्स का रजत पदक जीतकर उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश का गौरव बढ़ाया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019