Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh Intern Doctors Protest: मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन स्थगित, स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात के बाद फैसला

Chhattisgarh Intern Doctors Protest: रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्टाइपेंड वृद्धि को लेकर मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन स्थगित हो गया है।

Chhattisgarh Intern Doctors Protest: मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन स्थगित, स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात के बाद फैसला
X

Chhattisgarh Intern Doctors Protest: रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्टाइपेंड वृद्धि को लेकर मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन स्थगित हो गया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न डॉक्टरों से मुलाकात कर उनकी मांगों पर गंभीरतापूर्वक चर्चा की। इस दौरान इंटर्न डॉक्टरों ने स्वास्थ्य मंत्री से चर्चा के बाद प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार पर विश्वास जताते हुए अपना आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया।

स्टाइपेंड वृद्धि पर आगे बढ़ी प्रक्रिया

चर्चा में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि IMA-MSN छत्तीसगढ़ द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव और संबंधित प्रकरण पर पहल करते हुए इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड में वृद्धि से जुड़ी आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बताया गया कि इंटर्न डॉक्टरों की मांगों पर इसी माह आवश्यक एवं सकारात्मक निर्णय लेने के लिए विभागीय स्तर पर प्रक्रिया तेज़ी से आगे बढ़ाई जा रही है।

चिकित्सा शिक्षा के प्रति सरकार प्रतिबद्ध

इंटर्न डॉक्टरों से चर्चा में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार चिकित्सा शिक्षा से जुड़े सभी विषयों के प्रति संवेदनशील है और इंटर्न डॉक्टरों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019