Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : छत्तीसगढ़ में साइबर अपराध पर लगाम के लिए S4C का गठन, दो वरिष्ठ IPS अफसरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

CG News : छत्तीसगढ़ में साइबर अपराध पर लगाम के लिए S4C का गठन, दो वरिष्ठ IPS अफसरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी
X

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बढ़ते साइबर अपराधों से निपटने और साइबर मामलों की निगरानी को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। गृह विभाग ने State Cyber Crime Coordination Centre (S4C) के गठन का आदेश जारी किया है। इसका उद्देश्य साइबर अपराध से जुड़े मामलों पर राज्य स्तर से प्रभावी नजर रखना, अलग-अलग एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना और कार्रवाई को अधिक तेज एवं प्रभावी बनाना है।

राज्य स्तर पर बनाया गया साइबर अपराध के लिए समन्वय केंद्र

गृह विभाग की ओर से 17 अगस्त 2026 को जारी आदेश के मुताबिक S4C, पुलिस मुख्यालय की तकनीकी सेवाएं शाखा के अधीन काम करेगा। यह केंद्र राज्य में सामने आने वाले साइबर अपराध के मामलों की निगरानी के साथ-साथ उनकी जांच और कार्रवाई में आवश्यक तकनीकी एवं प्रशासनिक सहयोग उपलब्ध कराने का काम करेगा।

सरकार की इस पहल का उद्देश्य साइबर अपराध से जुड़े मामलों में विभिन्न पुलिस इकाइयों और संबंधित एजेंसियों के बीच सूचनाओं का आदान-प्रदान और समन्वय बेहतर करना भी है।

साइबर मामलों के लिए SPOC की व्यवस्था

S4C के गठन के साथ ही राज्य स्तर पर Single Point of Contact (SPOC) की व्यवस्था भी की गई है। इसके जरिए साइबर अपराध से जुड़े मामलों में विभिन्न विभागों और एजेंसियों के बीच संपर्क का एक केंद्रीकृत माध्यम उपलब्ध होगा।

इस व्यवस्था से साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अपराध और अन्य साइबर मामलों में कार्रवाई के दौरान सूचनाओं के समन्वय को तेज करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

प्रशांत कुमार अग्रवाल को IG S4C की जिम्मेदारी

सरकार ने S4C के संचालन के लिए दो वरिष्ठ IPS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। 2008 बैच के IPS अधिकारी प्रशांत कुमार अग्रवाल को पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ में उनके वर्तमान पद से नई जिम्मेदारी देते हुए पुलिस महानिरीक्षक, S4C, PHQ बनाया गया है।


गिरिजा शंकर जायसवाल होंगे DIG S4C

वहीं 2010 बैच के IPS अधिकारी गिरिजा शंकर जायसवाल को भी S4C में अहम जिम्मेदारी दी गई है। वर्तमान में वे पुलिस मुख्यालय की तकनीकी सेवा में उप पुलिस महानिरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। अब उन्हें उप पुलिस महानिरीक्षक, S4C, PHQ नियुक्त किया गया है।


देखें आदेश -






Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019