Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh Cabinet Meeting 2026: धान खरीदी, सरकारी कर्मचारियों के डीए और राज्योत्सव की तैयारियों पर आज बड़ा फैसला संभव

Chhattisgarh Cabinet Meeting Today: धान खरीदी, DA और राज्योत्सव पर बड़े फैसले की उम्मीद

Chhattisgarh Cabinet Meeting 2026: धान खरीदी, सरकारी कर्मचारियों के डीए और राज्योत्सव की तैयारियों पर आज बड़ा फैसला संभव
X

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन (नवा रायपुर) में सुबह 11:30 बजे से महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक शुरू हो रही है। इस बैठक में प्रदेश के किसानों, सरकारी कर्मचारियों और आगामी राज्योत्सव की तैयारियों से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है।

धान खरीदी और किसानों की व्यवस्थाओं पर चर्चा

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत राज्य में होने वाली धान खरीदी इस बैठक का सबसे बड़ा एजेंडा माना जा रहा है। सरकार का लक्ष्य किसानों को सुगम और पारदर्शी व्यवस्था उपलब्ध कराना है, जिसके तहत खरीदी केंद्रों की तैयारियों, बारदाना उपलब्धता और भुगतान प्रक्रिया की समीक्षा की जाएगी।

सरकारी कर्मचारियों और पटवारियों की मांगों पर टिकी निगाहें

प्रदेश के लाखों शासकीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की नजरें इस कैबिनेट बैठक पर टिकी हुई हैं। बैठक में महंगाई भत्ते (DA) और अन्य सेवा संबंधी मांगों पर चर्चा होने की उम्मीद है। इसके अलावा, हाल ही में प्रदेश भर में चल रही पटवारियों की हड़ताल और उनकी मांगों का मुद्दा भी कैबिनेट के पटल पर उठ सकता है।

1 नवंबर से शुरू होने वाले राज्योत्सव की समीक्षा

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 1 नवंबर से आयोजित होने वाले राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर भी आज मंथन होगा। कार्यक्रम के स्वरूप, मेहमानों और सुरक्षा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

पिछली कैबिनेट के प्रमुख निर्णय

बता दें कि इससे पहले 11 अक्टूबर को हुई कैबिनेट बैठक में गृह विभाग के अंतर्गत आरक्षक के 36 पदों पर पूर्व अग्निवीरों के लिए 10% आरक्षण को मंजूरी दी गई थी। साथ ही, आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलकर 'जनजातीय कार्य विभाग' करने का ऐतिहासिक फैसला लिया गया था।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019