CG Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कैबिनेट बैठक 27 को, लिए जाएंगे महत्वपूर्ण निर्णय
CG Cabinet Meeting: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई है। मीटिंग में महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगेगी।

CG Cabinet Meeting: रायपुर। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय मंत्रिपरिषद की बैठक 27 अक्टूबर को आयोजित की गई है। यह मीटिंग मंगलवार की सुबह 11:30 बजे से महानदी भवन मंत्रालय, नवा रायपुर में होगी। कैबिनेट बैठक में धान खरीदी सीजन 2026.27 व एक नवंबर से होने वाले राज्योत्सव सहित कर्मचारी संगठनों की मांग पर बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।
बता दें कि इससे पहले इसके पहले 11 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई थी। मंत्रिपरिषद की बैठक में पूर्व अग्निवीर सैनिकों के अनुभव और दक्षता का लाभ राज्य की सेवाओं में लेने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसके तहत पूर्व अग्निवीरों के लिए गृह विभाग में आरक्षक के कुल 36 पदों पर उपलब्ध रिक्तियों के विरुद्ध भर्ती की अनुमति प्रदान की गई है।
जबकि, राज्य शासन द्वारा पूर्व अग्निवीरों के लिए इन पदों पर 10 प्रतिशत श्रेणीवार आरक्षण का प्रावधान पहले ही किया जा चुका है। साथ ही छत्तीसगढ़ शासन कार्य (आवंटन) नियम में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसके तहत ‘आदिम जाति विकास विभाग’ का नाम बदलकर ‘जनजातीय कार्य विभाग’ किए जाने का निर्णय लिया गया था।
हालांकि 27 अक्टूबर को होने वाली कैबिनेट की बैठक का एजेडा अभी सामने नहीं है। बैठक के बाद डिप्टी सीएम अरूण साव महत्वपूर्ण निर्णयों पर लिए गए फैसलों की जानकारी मीडिया को देंगे।


