Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Breaking : सूबेदार-उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित, 2 से 4 नवंबर तक होनी थी परीक्षा

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग और प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा-2024 को स्थगित कर दिया है। यह परीक्षा 2, 3 और 4 नवंबर 2026 को आयोजित होनी थी।

Breaking : सूबेदार-उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित, 2 से 4 नवंबर तक होनी थी परीक्षा
X

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अहम खबर है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग और प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा-2024 को स्थगित कर दिया है। यह परीक्षा 2, 3 और 4 नवंबर 2026 को आयोजित होनी थी। आयोग ने 13 अक्टूबर 2026 को आधिकारिक सूचना जारी कर परीक्षा स्थगित करने की जानकारी दी है।

अपरिहार्य कारणों से लिया गया फैसला

आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, अपरिहार्य कारणों के चलते परीक्षा की पहले से निर्धारित तारीखों को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। हालांकि, आदेश में परीक्षा टालने की वजहों का विस्तृत विवरण नहीं दिया गया है। इससे अभ्यर्थियों को अब परीक्षा की नई तारीखों का इंतजार करना होगा।

नई परीक्षा तारीखों का ऐलान नहीं

सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग और प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा तीन दिनों तक आयोजित की जानी थी। परीक्षा नवंबर के पहले सप्ताह में प्रस्तावित थी और अभ्यर्थी इसकी तैयारी में जुटे हुए थे। फिलहाल आयोग ने संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी नहीं किया है। नई तारीखों की घोषणा अलग से की जाएगी।

अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर रखें नजर

परीक्षा से जुड़ी नई तारीखों और आगामी निर्देशों के लिए अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है। संशोधित कार्यक्रम जारी होने के बाद अभ्यर्थी नई समय-सारिणी के अनुसार अपनी तैयारी और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं कर सकेंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019