Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, अगले 48 घंटे बारिश के आसार, 23 जिलों के लिए अलर्ट जारी

मानसून फिर होगा सक्रिय, उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में तेज बारिश की संभावना, रायपुर में दिनभर छाए रहेंगे बादल

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, अगले 48 घंटे बारिश के आसार, 23 जिलों के लिए अलर्ट जारी
X

CG Weather Update : रायपुर। छत्तीसगढ़ में कुछ दिनों की सुस्ती के बाद मानसून एक बार फिर सक्रिय होने की तैयारी में है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश के उत्तर और मध्य हिस्सों में अच्छी बारिश की संभावना जताई है। वहीं शनिवार सुबह 10 बजे तक 23 जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

बीते 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि अधिकतम वर्षा 3 सेंटीमीटर रिकॉर्ड हुई। हालांकि इस सीजन में अब तक प्रदेश में सामान्य से करीब 18 प्रतिशत कम बारिश हुई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के असर के कारण कुछ दिनों तक बारिश का दायरा सीमित रहा, लेकिन अब नए मौसमीय सिस्टम बनने से वर्षा की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।

राजधानी रायपुर में शनिवार को दिनभर बादल छाए रहने और रुक-रुक कर बारिश होने के आसार हैं। शहर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में लगभग 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। रायपुर और दुर्ग सबसे गर्म रहे, जबकि पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

इन 23 जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में हल्की बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019