Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Weather News : छत्तीसगढ़ में मानसून का डबल अटैक, बिलासपुर के बाद कुसमी में 28 सेमी बारिश, अगले 48 घंटे कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

CG Weather News : छत्तीसगढ़ में मानसून का डबल अटैक, बिलासपुर के बाद कुसमी में 28 सेमी बारिश, अगले 48 घंटे कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
X

CG Weather News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी रफ्तार में है। प्रदेश में सक्रिय मौसम प्रणाली के चलते लगातार बारिश का दौर जारी है। शनिवार को कई जिलों में झमाझम बारिश दर्ज की गई, जबकि बिलासपुर के बाद बलरामपुर जिले के कुसमी में 24 घंटे के भीतर 28 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई, जो इस सीजन की सबसे अधिक वर्षा वाले क्षेत्रों में शामिल है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे तक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। वहीं अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा का दौर जारी रहने का अनुमान है। शनिवार को प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान पेंड्रा रोड में 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी रायपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में रविवार को दिनभर बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

क्यों हो रही है लगातार बारिश?

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिम बंगाल और उत्तरी झारखंड के ऊपर बना ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण अभी भी सक्रिय है। वहीं मानसून द्रोणिका अमृतसर, करनाल, हरदोई, रांची और दीघा होते हुए उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। इसके अलावा दक्षिण ओडिशा के ऊपर भी एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जिससे छत्तीसगढ़ में नमी की आपूर्ति लगातार बनी हुई है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना जताई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019