Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Weather : छत्तीसगढ़ में थमी बारिश की रफ्तार, राजनांदगांव सबसे गर्म, अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

मानसून की रफ्तार धीमी, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम रहेगा शुष्क; कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार.

CG Weather : छत्तीसगढ़ में थमी बारिश की रफ्तार, राजनांदगांव सबसे गर्म, अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?
X

CG Weather : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियां अब धीमी पड़ती नजर आ रही हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहा, जबकि सरगुजा और बस्तर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 से 5 दिनों तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

रायपुर में आंशिक बादल छाए रहने के आसार

राजधानी रायपुर में 29 सितंबर को आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है। अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

एक-दो स्थानों पर बारिश संभव

प्रदेश के किसी भी जिले के लिए फिलहाल मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है। हालांकि, कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अगले दो दिनों के दौरान भी छिटपुट बारिश की संभावना बनी हुई है।

राजनांदगांव सबसे गर्म, पेंड्रा रोड सबसे ठंडा

सोमवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहा। सरगुजा और बस्तर के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हुई। कुसमी और बैकुंठपुर में 1-1 सेमी बारिश दर्ज की गई। तापमान की बात करें तो राजनांदगांव में 33°C के साथ प्रदेश का सर्वाधिक तापमान, जबकि पेंड्रा रोड में 18°C के साथ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

मानसून की वापसी की प्रक्रिया जारी

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा लगातार आगे बढ़ रही है। वहीं उत्तर-पश्चिम और उससे लगे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जिसका असर कुछ क्षेत्रों में मौसम पर देखने को मिल सकता है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019